जांच: हजारीबाग खनन कार्यालय में आयकर का छापा, दर्जनों फाइलें जब्त, करोड़ों की गड़बड़ी की आशंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Sep 2017 1:11 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग: आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को खनन कार्यालय में छापामारी की. टीम ने कार्रवाई करते हुए यहां से 60 से अधिक फाइलों को जब्त किया. प्रारंभिक जांच में एक फाइल से 20 लाख रुपये की गड़बड़ी बतायी गयी है. सूत्रों के अनुसार जांच में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का खुलासा हो सकता है. […]
विज्ञापन
हजारीबाग: आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को खनन कार्यालय में छापामारी की. टीम ने कार्रवाई करते हुए यहां से 60 से अधिक फाइलों को जब्त किया. प्रारंभिक जांच में एक फाइल से 20 लाख रुपये की गड़बड़ी बतायी गयी है.
सूत्रों के अनुसार जांच में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का खुलासा हो सकता है. आयकर की टीम ने मंगलवार को खनन विभाग हजारीबाग का सर्वे किया. इस दौरान खनन विभाग के कई महत्वपूर्ण फाइलों को खंगाला. विभाग के टीसीएस संबंधित कई फाइलों को जब्त कर आयकर विभाग अपने साथ ले गयी. जानकारी के अनुसार टीसीएस में लाखों रुपये की गड़बड़ी की आशंका है. गड़बड़ी कितने की हुई है, यह जांच के बाद ही पता चल पायेगा.
क्या है मामला
आयकर विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने सर्वे शुरू किया. टीम ने आयकर विभाग टीडीएस बोकारो के ऑफिसर एके चौबे, निरीक्षक शंभु व आनंद चौधरी शामिल थे. टीम ने जिले में 42 बालू घाटों, 100 से अधिक पत्थर उत्खनन और जिले भर के कोयला खदानों से संबंधित फाइलों को देखा. जांच में पाया गया कि धारा 133-ए-2-ए के तहत बालू घाटों, पत्थर उत्खनन के खदान और कोयले खदान से दो प्रतिशत टीडीएस काटे जाते हैं. खनन विभाग इन क्षेत्रों से काटी गयी राशि को लक्ष्य के अनुरूप पिछले तीन-चार साल से जमा नहीं कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




