भाजपा समाज को जोड़ने के लिए चाहती है सत्ता : रवींद्र राय

Published at :04 Sep 2017 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा समाज को जोड़ने के लिए चाहती है सत्ता : रवींद्र राय

बरकट्ठा: भाजपा का दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय सह बरकट्ठा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर रविवार को शुरू हुआ़ प्रखंड के बंडासिंघा गांव स्थित मॉडल स्कूल परिसर में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया़ इसका शुभारंभ कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय, झारखंड आवास बोर्ड के चेयरमैन विधायक जानकी प्रसाद यादव एवं पूर्व विधायक अमित कुमार यादव […]

विज्ञापन
बरकट्ठा: भाजपा का दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय सह बरकट्ठा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर रविवार को शुरू हुआ़ प्रखंड के बंडासिंघा गांव स्थित मॉडल स्कूल परिसर में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया़ इसका शुभारंभ कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय, झारखंड आवास बोर्ड के चेयरमैन विधायक जानकी प्रसाद यादव एवं पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया.

सांसद रवींद्र राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश में भाजपा के लगभग 12 करोड़ सदस्य है़ विश्व में सबसे बड़ी पार्टी होने पर भाजपा सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को गर्व होनी चाहिए़ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने वर्ष 2023 में नया भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे पूरा करने के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में सफलता हासिल करना है.

पार्टी की नीति जन-जन तक पहुंचायें : जानकी यादव
आवास बोर्ड के चेयरमैन सह विधायक जानकी यादव ने कहा कि पार्टी की नीति-सिद्धांत के साथ सरकार की उपलब्धियों को भी हमें जन-जन तक पहुंचाना है, तभी अगामी चुनाव में केंद्र और राज्य की सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने बूथों को संगठित करने का कार्य करें. पूर्व विधायक अमित यादव ने कहा कि प्रशिक्षण का आयोजन कार्यकर्ताओं को पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की जानकारी देने के लिए होता है. मौके पर जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी, जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, कार्यक्रम प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा, विधानसभा संयोजक रघुवीर महतो, जिप सदस्य कुमकुम देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष केवल प्रसाद, नंदलाल मंडल, सांसद प्रतिनिधि केदार साव मौजूद थे़ प्रशिक्षण में प्रखंड अध्यक्ष इंद्रदेव यादव, राजकुमार नायक, टुकलाल नायक, सुरेंद्र पासवान, अजय सिंह, रामप्रवेश साव, खलील अंसारी, प्रकाश चौधरी, मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, गुड्डी देवी, गोपाल प्रसाद, मुंशी पासवान, दशरथ यादव, आशिष मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष आभा सिंह, रीना वर्मा, वीरेंद्र मोदी, दुर्गानंद झा, अशोक गुप्ता, अर्जुन राणा, विजय यादव, सुरेश यादव, अर्जुन साव, देवेंद्र पांडेय, केदार यादव, पंसस वीरेंद्र शर्मा, उत्तीम महतो, श्रीकांत पांडेय, रवि गोस्वामी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola