सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Sep 2017 11:45 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने थाना में शनिवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज करायी है. बहेरी गांव के संजय कुमार को आरोपी बनाया गया है. थाना प्रभारी सुमन कुमार, एएसआइ शिशिर […]
विज्ञापन
हजारीबाग: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने थाना में शनिवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज करायी है. बहेरी गांव के संजय कुमार को आरोपी बनाया गया है. थाना प्रभारी सुमन कुमार, एएसआइ शिशिर कुमार सिंह व पुलिस के जवान आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है.
घटना 31 अगस्त की बतायी जाती है. घटना के बाद शुक्रवार एक सितंबर को गांव में पंचायत भी हुई थी, जहां आरोपी समेत उसके परिजनों को फटकार लगायी गयी थी. थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल तीन सिंतबर को कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




