डायन बिसाही के आरोप में बुजुर्ग दंपती को पीटा

Published at :03 Sep 2017 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
डायन बिसाही के आरोप में बुजुर्ग दंपती को पीटा

हंटरगंज. प्रखंड के जोल्डीहा पंचायत के राजगुरु गांव में शुक्रवार देर शाम कुछ लोगों ने डायन बिसाही के आरोप में किरणदेव गंझू व उनकी पत्नी पचिया देवी को लाठी-डंडे से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मारपीट में पति-पत्नी के दोनों का हाथ टूट गया है. शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर […]

विज्ञापन
हंटरगंज. प्रखंड के जोल्डीहा पंचायत के राजगुरु गांव में शुक्रवार देर शाम कुछ लोगों ने डायन बिसाही के आरोप में किरणदेव गंझू व उनकी पत्नी पचिया देवी को लाठी-डंडे से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मारपीट में पति-पत्नी के दोनों का हाथ टूट गया है. शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट आयी है. बुजुर्ग दंपती ने इस बाबत गांव के ही सुरेश गंझू व राजेश गंझू के खिलाफ वशिष्ठ नगर थाना में मामला दर्ज कराया है. बुजुर्ग दंपती का इलाज हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

घायलों ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा डायन बिसाही का आरोप लगा कर उनके साथ अक्सर मारपीट की जाती है. दोनों ही गांव के दबंग व्यक्ति हैं. इधर, वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी शिव गोप ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही. मुखिया सरजू गंझू ने भी थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola