टंडवा : मवेशी चराने गयी नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Sep 2017 11:44 AM (IST)
विज्ञापन

टंडवा. थाना क्षेत्र के मंडेर गांव में मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार शनिवार नाबालिग छात्रा दोपहर में मवेशी चराने गयी गयी थी. उसके मवेशी सामेडीह निवासी बिसकेश उरांव के खेत में घुस गये. नाबालिग जब मवेशियों को खेत से निकाल रही थी, तभी बिसकेश उरांव ने उसे पकड़ […]
विज्ञापन
टंडवा. थाना क्षेत्र के मंडेर गांव में मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार शनिवार नाबालिग छात्रा दोपहर में मवेशी चराने गयी गयी थी. उसके मवेशी सामेडीह निवासी बिसकेश उरांव के खेत में घुस गये.
नाबालिग जब मवेशियों को खेत से निकाल रही थी, तभी बिसकेश उरांव ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया. नाबालिग किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. बिसकेश उरांव सीसीएल की आम्रपाली परियोजना में कार्यरत है. वह चार बच्चों का पिता है.
इधर, नाबालिग के बयान पर कांड संख्या 86/17 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश में टंडवा पुलिस लग गयी है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गिरीश दत्त मिश्रा ने बताया की पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में बयान दिलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




