लूट की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2017 1:17 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : लूट की योजना बनाते दो अपराधियों को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी अरविंद हेंब्रम सीतागढ़ का और विक्रम विकास कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का रहनेवाला हैं. वहीं दो अपराधी श्रीकांत सागर और एक अन्य भागने में सफल रहे. पुलिस फरार आरोपियों की […]
विज्ञापन
हजारीबाग : लूट की योजना बनाते दो अपराधियों को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी अरविंद हेंब्रम सीतागढ़ का और विक्रम विकास कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का रहनेवाला हैं. वहीं दो अपराधी श्रीकांत सागर और एक अन्य भागने में सफल रहे. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. आरोपियों के पास से एक देसी लोडेड कारबाइन, तीन देसी कट्टा, तीन .315 बोर की गोली, दो मोबाइल फोन, भुजाली, बाइक, पांच वर्दी बरामद हुआ है.
श्मशान घाट मेंआरोपी बना रहे थे लूट की योजना
एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि जबरा रोड तालाब के निकट श्मशान घाट पर अपराधी लूट की योजना बना रहे थे. एसपी ने कोर्रा टीओपी प्रभारी रामाशंकर मिश्रा को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिश. टीओपी प्रभारी एंव एएसआई मनोज कुमार आर्य शस्त्र बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे, तो वहां बैठे अपराधी भागने लगे. दो को पुलिस दबोच लिया. दो भागने में सफल हो गये
.
फरार आरोपी सागर पूर्व में टीपीसी व जेपीसी में था
एसपी अनुप बिरथरे ने कहा कि फरार अपराधी सागर पूर्व मे टीपीसी और जेपीसी के लिए काम करता था. बाद में संगठन छोड़कर अापराधिक संगठन बना लोगों से लेवी वसूली करने लगा. गिरफ्तार अरबिंद हेम्ब्रम गिरोह का मास्टरमाइंड है. वह पूर्व मे बैंक लूट, सड़क लूट व डकैती मामले के आरोपी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




