हजारीबाग में पकड़ाया साइबर अपराधी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2017 1:15 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : राजस्थान के एक बैंक ग्राहक के खाते से फरजी तरीके से 81 हजार रुपये की निकासी के मामले में एक आरोपी संजय कुमार हजारीबाग से पकड़ा गया. वह गिरिडीह के सरिया का रहनेवाला है. इस मामले के मास्टरमाइंड चतरा के सलगी गांव निवासी संतोष कुमार फरार है. बताया जाता है कि राजस्थान पुलिस […]
विज्ञापन
हजारीबाग : राजस्थान के एक बैंक ग्राहक के खाते से फरजी तरीके से 81 हजार रुपये की निकासी के मामले में एक आरोपी संजय कुमार हजारीबाग से पकड़ा गया. वह गिरिडीह के सरिया का रहनेवाला है. इस मामले के मास्टरमाइंड चतरा के सलगी गांव निवासी संतोष कुमार फरार है.
बताया जाता है कि राजस्थान पुलिस और मुफस्सिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से 31 अगस्त की रात को छापामारी कर संतोष को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार संतोष लातेहार में कहीं छुपा हुआ है.
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार 31 अगस्त को राजस्थान पुलिस हजारीबाग पहुंची और स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा. इसके बाद कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी सुमन कुमार ने भी यहां त्वरित कार्रवाई की.
पूछताछ में संजय ने पुलिस को बताया कि चतरा के सलगी गांव संतोष कुमार ने उसे दो हजार रुपये का लालच दिया था और एक्सिस बैंक में खाता खोलने को कहा था. इसके बाद नेट बैकिंग के माध्यम से संतोष ने 81 हजार रुपया संजय के खाते में स्थानांतरित कर दिया. पकड़ा गया आरोपी हजारीबाग के जबरा में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता है. राजस्थान पुलिस उसे कोर्ट में पेशी के बाद साथ ले जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




