जवाहर नवोदय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, जुटे तीन राज्यों के विद्यार्थी, मॉडल के जरिये समझाया विज्ञान

Published at :31 Aug 2017 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, जुटे तीन राज्यों के विद्यार्थी, मॉडल के जरिये समझाया विज्ञान

इचाक: हजारीबाग जिला अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय, बोंगा में बुधवार को बच्चों के लिए तीन दिवसीय विज्ञान सम्मेलन का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विनोवाभावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश शरण ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान पढ़ने के लिए परिश्रम के साथ-साथ चिंतन जरूरी है. बच्चों […]

विज्ञापन
इचाक: हजारीबाग जिला अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय, बोंगा में बुधवार को बच्चों के लिए तीन दिवसीय विज्ञान सम्मेलन का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विनोवाभावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश शरण ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान पढ़ने के लिए परिश्रम के साथ-साथ चिंतन जरूरी है. बच्चों को उन्होंने महान वैज्ञानिक न्यूटन की जीवनी की जानकारी दी.

कहा कि पेड़ से पत्ता के नीचे जमीन पर गिरने के कारणों का न्यूटन ने खोज किया, जिसके बाद वह बड़े वैज्ञानिक बने. विज्ञान परिकल्पना तक ही सीमित नही है, बल्कि उसे मूर्त रूप में हासिल करना भी विज्ञान है. उन्होंने विज्ञान और वैज्ञानिक दोनों विषयों पर बच्चों को जानकारी दी. वहीं कड़ी मेहनत करने की भी सलाह दी.

जेएनवी के प्राचार्य एके प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम से अवगत कराते हुए विद्यालय की उपलब्धियों को गिनाया. इससे पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किये. विज्ञान सम्मेलन के दौरान बच्चों ने कई मॉडल प्रस्तुत किये. बच्चों के बनाये गये बेहतर मॉडल का चयन समिति की ओर से किया गया. समिति में विनोवभावे के प्रो पी महतो, डॉ केके गुद्दा, केवी वीमेंस के प्रो बीड़ी त्रिवेदी, संत कोलंबा के प्रो बालेश्वर यादव शामिल थे. मालूम हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय पटना संभाग के अंतर्गत बिहार, झारखंड व बंगाल राज्य के आठ क्लस्टर से चयनित 128 छात्र-छात्राओं ने विज्ञान सम्मेलन में हिस्सा लिया. 96 बच्चे विज्ञान प्रदर्शनी एवं 32 बच्चे राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शामिल होने आये थे. समापन के मौके पर जेएनवी के सभी शिक्षक के अलावा विभिन्न नवोदय विद्यालय के 29 शिक्षक-शिक्षिकाएं व सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola