भाजपा का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न, बोले मनीष शीघ्र शुरू होगी कई योजनाएं

हजारीबाग: सदर विधानसभा भाजपा का बूथ स्तरीय दो दिवसीय कार्यकर्ता आवासीय प्रशिक्षण मुनका बगीचा, हजारीबाग में हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि राज्य व जिले में ढाई वर्षों में पिछले 10 वर्षों से अधिक विकास के काम हुए हैं. हजारीबाग में मेडिकल कॉलेज, कोनार जलापूर्ति योजना, रिंग रोड जैसी प्रमुख […]
वहीं खिलाड़ियों के लिए खेल-प्रतियोगिता का आयोजन समेत खेल सामग्री का वितरण हो रहा है. इसके अलावा शिक्षा में सुधार का भी प्रयास जारी है. झारखंड के सभी 81 विस में हजारीबाग सदर को विकास के मामले में सर्वोच्च स्थान दिलाने का प्रयास जारी रहेगा. विशिष्ठ अतिथि झारखंड आवास बोर्ड के चेयरमैन जानकी यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने सुशासन और विकास का काम किया है. कार्यकर्ता लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी जनता को दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




