बिलिंग में गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2017 1:44 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग: जिले के करीब 90 हजार बिजली उपभोक्ताओं को अगस्त-2017 में बिजली बिल नहीं मिला. वहीं जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल मिला भी है, तो उनमें कई गड़बड़ियां हैं. उपभोक्ता विभाग में लगातार शिकायत कर रहे हैं, पर उनकी नहीं सुनी जा रही है. प्रत्येक दिन बिजली विभाग के कार्यालय में बिजली बिल को ठीक […]
विज्ञापन
हजारीबाग: जिले के करीब 90 हजार बिजली उपभोक्ताओं को अगस्त-2017 में बिजली बिल नहीं मिला. वहीं जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल मिला भी है, तो उनमें कई गड़बड़ियां हैं. उपभोक्ता विभाग में लगातार शिकायत कर रहे हैं, पर उनकी नहीं सुनी जा रही है. प्रत्येक दिन बिजली विभाग के कार्यालय में बिजली बिल को ठीक करवाने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है. शहर के लगभग 10 हजार व प्रखंडों में करीब 80 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिला है. इसकी पुष्टि बिजली विभाग की एजेंसी भी कर रही है.
नयी व्यवस्था लागू होने से बढ़ी परेशानी
जानकारी के अनुसार बिजली विभाग में मीटर रीडिंग व बिल का काम आउटसोर्सिंग कंपनी को दिया गया है. यह काम मेसर्स साईं कंप्यूटर कर रहा है. कंपनी के ऊर्जा मित्र नाम से कर्मचारी घर-घर जाकर पॉस मशीन से बिजली बिल की रीडिंग करते हैं. ऑनलाइन बिलिंग कर उपभोक्ता को देते हैं. यह काम अगस्त से पहले शांति कंप्यूटर के जिम्मे था. अब बिजली की रीडिंग एवं बिलिंग की नयी व्यवस्था होने से उपभोक्ताओं के सामने समय पर बिल नहीं मिलने और बढ़े हुए बिल आने से परेशानी उत्पन्न हो गयी है.
कार्यपालक अभियंता को शिकायत करें: श्रीवास्तव
अधीक्षण अभियंता पीके श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली उपभोक्ता गलत बिजली बिल मिलने पर कार्यपालक अभियंता के पास शिकायत कर सकते हैं. जांच में शिकायत सही पाये जाने पर बिल में सुधार होगा.
गड़बड़ी ठीक होगी: साईं कंप्यूटर
मेसर्स साईं कंप्यूटर के संचालक ने बताया कि अगले माह में सभी गड़बड़ी ठीक कर ली जायेगी. बिजली उपभोक्ताओं को समय पर बिल मिलेगा. डाटा माइग्रेशन में देरी की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




