तृतीय व चतुर्थ ग्रेड में भी नहीं मिल रही है नाैकरी

उरीमारी: उरीमारी के सिदो- कान्हू चौक के पास स्थित शनिचरा बाजार हाट में बुधवार को झामुमो के बड़कागांव विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. सम्मेलन का उदघाटन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया. इससे पूर्व, श्री सोरेन ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. हेमंत […]
उन्होंने कहा कि जिन्होंने झारखंड का शोषण किया है, वही आज राज कर रहे हैं. राज्य को पूंजीपतियों के हाथों में बेचने की तैयारी सरकार कर रही है. 2013 के जमीन अधिग्रहण अधिनियम को चुपके से बदलने का काम किया जा रहा है. जमीन ही झारखंडियों की पूंजी है. इसे छीनने की कोशिश की जा रही है. स्थानीय नीति बनाने के पहले सरकार को विस्थापन नीति बनाने की जरूरत है. सरकार तृतीय व चतुर्थ ग्रेड में भी नौकरी नहीं दे रही है. ऐसी नीति बना दी है कि बाहर के लोग यहां के लोगों की नौकरियों पर कब्जा कर रहे हैं. आज बजरंग दल, गो रक्षा दल के लोग अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं. सरकार आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों और मूलवासियों को आपस में लड़ा कर अपना हित साध रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




