डुमारो नदी में सिंचाई के लिए लगायी गयी पाइप फटी, कई एकड़ जमीन पर खेती प्रभावित

Published at :31 Aug 2017 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
डुमारो नदी में सिंचाई के लिए लगायी गयी पाइप फटी, कई एकड़ जमीन पर खेती प्रभावित

बड़कागांव: प्रखंड के डुमारो नदी में सिंचाई के लिए लगायी गयी पाइप के फट जाने से कई एकड़ जमीन में लगे फसलों को नुकसान पहुंचा. जलप्रपात एवं डुमारो नदी का पानी चोरका, पंडरिया, पगार, सिरमा, छवनिया, खैरातरी, कांडतरी, मिर्जापुर के खेतों में नहीं पहुंच रहा है. दिल्ली में इंजीनियरों की ट्रेनिंग : सिंचाई योजना को […]

विज्ञापन
बड़कागांव: प्रखंड के डुमारो नदी में सिंचाई के लिए लगायी गयी पाइप के फट जाने से कई एकड़ जमीन में लगे फसलों को नुकसान पहुंचा. जलप्रपात एवं डुमारो नदी का पानी चोरका, पंडरिया, पगार, सिरमा, छवनिया, खैरातरी, कांडतरी, मिर्जापुर के खेतों में नहीं पहुंच रहा है.
दिल्ली में इंजीनियरों की ट्रेनिंग : सिंचाई योजना को बेहतर करने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से डुमारो जलप्रपात से पाइप जोड़ी गयी थी, जिससे महुदी पहाड़ के पानी सीधे खेतों तक पहुंचता था. इससे हरित क्रांति आ गयी थी.

सिंचाई विभाग का मुख्य उद्देश्य था कि पहाड़ों का पानी खेतों तक पहुंचाना. इससे कई एकड़ खेतों में सिंचाई होती थी. योजना की डाक्यूमेंट्री बनायी गयी थी और दिल्ली में इंजीनियरों को दिखाया गया था. वहां इंजीनियरों को इसका अध्ययन कराया जाता है. पाइप फटने के कारण खेतों में पानी नहीं पहुंचने से धान, मकई, अरहर, टमाटर, भिंडी, कांदा, कुच्चू, मिर्च, मूंग-मसूर, चना आदि के फसल बरबाद हो सकते हैं. कृषक रामचंद्र महतो, सुखदेव महतो, कामेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, कुलेश्वर महतो, महेंद्र महतो, मुरारी महतो ने योजना को पुनः बनाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola