शूटर राज सिंह को लिया जायेगा ट्रांजिट रिमांड पर

हजारीबाग: गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड का आरोपी राज सिंह बरेली (यूपी) जेल में बंद है. राज सिंह को इस मामले में हजारीबाग न्यायालय में पेशी के लिए ट्रांजिट रिमांड का आवेदन बरेली कोर्ट को भेजा गया है. ट्रांजिट रिमांड के लिए एक माह पूर्व न्यायालय से स्वीकृति मिली है. वर्ष 2016 से राज सिंह बरेली […]
ट्रांजिट रिमांड के लिए एक माह पूर्व न्यायालय से स्वीकृति मिली है. वर्ष 2016 से राज सिंह बरेली के जेल में बंद है. बता दें कि दो जून 2015 को दिन दहाड़े व्यवहार न्यायालय, हजारीबाग में गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव की हत्या उस वक्त कर दी गयी थी, जब उसे कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था. अपराधियों ने एके-47 राइफल से अंधाधुंध गोली चलायी थी.
इसमें सुशील श्रीवास्वत समेत दो सहयोगी मो कलाम एवं गयासुद्दीन की मौत कोर्ट परिसर में ही हो गयी थी. शूटर राइफल को फेंक वहां से फरार होने में सफल रहे थे. इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को जेल भेजा है. इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 610-15 का मामला दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




