भाजपा ने सभी महिलाओं को दिया है सम्मान

Published at :30 Aug 2017 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने सभी महिलाओं को दिया है सम्मान

हजारीबाग. महिला मोरचा का प्रमंडलीय सम्मेलन मंगलवार को नगर भवन में हुआ. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माला तिर्की ने की, जबकि संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष अर्चना सिंह ने किया. मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने मौके पर कहा कि उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण, आवास योजना, जन-धन योजना से महिलाओं को काफी फायदा हो रहा है. […]

विज्ञापन
हजारीबाग. महिला मोरचा का प्रमंडलीय सम्मेलन मंगलवार को नगर भवन में हुआ. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माला तिर्की ने की, जबकि संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष अर्चना सिंह ने किया.

मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने मौके पर कहा कि उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण, आवास योजना, जन-धन योजना से महिलाओं को काफी फायदा हो रहा है. सरकार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है. महिला मोरचा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिलों के अध्यक्ष ऐसे आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं. संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना है. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि मातृशक्ति से बढ़ कर कोई शक्ति नहीं है.

भाजपा सरकार में महिलाओं को सम्मान मिला है. जिलाध्यक्ष माला तिर्की ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने में महिला मोरचा अहम भूमिका निभाये. महिला मोरचा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीदा खातून, बोकारो जिलाध्यक्ष लीला देवी, गिरिडीह जिलाध्यक्ष मंजू सोनी, धनबाद जिलाध्यक्ष आशा पांडेय, जिला महामंत्री चंचल वर्मा, अर्पिता चौधरी, बबीता सिंह, जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, रीतू रानी सिंह व अनिल सिन्हा समेत कई लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola