माह के 15 और 30 तारीख को पंचायत भवन में कटेगी रसीद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Aug 2017 12:56 PM (IST)
विज्ञापन

केरेडारी: केरेडारी अंचल कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र संचालक व राजस्व कर्मचारियों के साथ सीओ मांदेव प्रिया ने बैठक की. बैठक में सीओ ने सभी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रज्ञा केंद्र संचालक माह के हर 15 व 30 तारीख को अपने-अपने पंचायत सचिवालय में शिविर लगाकर ऑनलाइन रसीद निर्गत […]
विज्ञापन
केरेडारी: केरेडारी अंचल कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र संचालक व राजस्व कर्मचारियों के साथ सीओ मांदेव प्रिया ने बैठक की. बैठक में सीओ ने सभी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रज्ञा केंद्र संचालक माह के हर 15 व 30 तारीख को अपने-अपने पंचायत सचिवालय में शिविर लगाकर ऑनलाइन रसीद निर्गत करें. साथ ही दाखिल खारिज का आवेदन भी जमा करें.
कहा प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षर मिशन योजना के तहत सभी स्कूलों में बच्चों को डिजिटल साक्षर बनाने का काम वीएलइ करेंगे. वहीं कैशलेस प्रणाली को बढ़ावा देने का भी निर्देश दिया.
वीएलए को पंचायत भवन में ही बैठने को कहा और प्रमाण पत्र समय पर निर्गत करने को कहा. बैठक में सीआइ इस्लाम टूडू, रितलाल रजक, युनूस खान, राजेश्वर राम, कर्मचारी किशोर कुमार, इबीएम सरफराज अहमद, अमित कुमार वर्मा, अजय कुमार, रूपेश नायक, संजय भारती, प्रभु कुमार, दशरथ साव, कुमारी ममता, बसंती देवी, टेकनारायण कुमार, रोहित कुमार, मदन साव, गोपाल कुमार व दाऊद अंसारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




