शराब के मुद्दे पर बोले मंत्री, राज्यपाल की सलाह का समर्थन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Aug 2017 1:05 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग: खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा कि झारखंड में शराबबंदी पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की सलाह का वह समर्थक हैं. उन्होंने कहा कि इसी राज्यपाल के अधीन मुख्यमंत्री व मंत्री कार्य कर रहे हैं. सलाह को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. श्री राय गुरुवार को हजारीबाग परिसदन में पत्रकारों से बात कर […]
विज्ञापन
हजारीबाग: खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा कि झारखंड में शराबबंदी पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की सलाह का वह समर्थक हैं. उन्होंने कहा कि इसी राज्यपाल के अधीन मुख्यमंत्री व मंत्री कार्य कर रहे हैं. सलाह को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. श्री राय गुरुवार को हजारीबाग परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा: जनमानस हमेशा शराब के खिलाफ रहा है. यह विदेश नहीं कि परिवार के लोग एक साथ बैठ कर शराब का सेवन करें. शराबी शब्द प्रतिष्ठा धूमिल करनेवाला है. शराबबंदी से सरकार को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ भी मिलेगा. अपराध और दुर्घटनाओं में कमी आयेगी. स्वास्थ्य क्षेत्र के खर्च में कटौती आयेगी. बेहतर युवा पीढ़ी समाज में सामने आयेंगे.
प्रभारी मंत्री का दायित्व स्पष्ट नहीं: सरयू राय ने कहा कि विकास आयुक्त से कहा गया है कि सभी प्रभारी मंत्री के दायित्व, अधिकार की लिखित जानकारी सार्वजनिक करें, ताकि जिलों में विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके.
शिक्षकों की अनुपस्थिति के लिए अधिकारी दोषी
सरयू राय ने कहा कि स्कूलों में समय पर शिक्षक नहीं आते हैं. मध्याह्न भोजन बंद है, इसके लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी और आरडीडीइ दोषी हैं. अधिकारियों की जवाबदेही है कि शिक्षकों के कार्यों का वह निरीक्षण करे. डीसी ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई करे.
सड़क निर्माण में हो रही है अनियमितता
सरयू राय ने कहा कि राज्य में जो सड़क का निर्माण हो रहा है, उसमें भारी अनियमितता है. कार्य करानेवाली एजेंसियों के चयन पर भी काफी शिकायतें मिल रही हैं. मुख्यमंत्री से मांग करूंगा कि पिछले तीन सालों में सड़क की सूची और संवेदक के नामों को वेबसाइट पर जारी किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




