कार्रवाई: डीसी पहुंचे बरही अनुमंडलीय अस्पताल, किया निरीक्षण, दो चिकित्सक गायब, शोकॉज

Published at :04 Aug 2017 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
कार्रवाई: डीसी पहुंचे बरही अनुमंडलीय अस्पताल, किया निरीक्षण, दो चिकित्सक गायब, शोकॉज

बरही: हजारीबाग के डीसी रविशंकर शुक्ला गुरुवार बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और औचक निरीक्षण किया. उनके साथ सिविल सर्जन विजय शंकर दास, यूनिसेफ के प्रतिनिधि नंदकिशोर दूबे, डीपीएम प्रतिमा कुमारी व बरही एसडीओ राजेश्वर नाथ आलोक समेत बरही विधायक मनोज कुमार यादव मौजूद थे. डीसी दिन के करीब 10.30 बजे अस्पताल पहुंचे. उसके बाद लगभग […]

विज्ञापन
बरही: हजारीबाग के डीसी रविशंकर शुक्ला गुरुवार बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और औचक निरीक्षण किया. उनके साथ सिविल सर्जन विजय शंकर दास, यूनिसेफ के प्रतिनिधि नंदकिशोर दूबे, डीपीएम प्रतिमा कुमारी व बरही एसडीओ राजेश्वर नाथ आलोक समेत बरही विधायक मनोज कुमार यादव मौजूद थे. डीसी दिन के करीब 10.30 बजे अस्पताल पहुंचे. उसके बाद लगभग डेढ घंटे तक अलग-अलग वार्डों का जायजा लिया. इस दौरान ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम, एमटीसी, टीसीडीसी व दवा स्टोर की स्थिति की भी जानकारी ली और कर्मियों से पूछताछ की. इस दौरान डॉ संजय जायसवाल व डॉ मीरा कुमारी अनुपस्थित पाये गये. उपायुक्त ने गायब चिकित्सकों को शोकॉज करने का आदेश दिया.
एएनएम पर पैसे लेने का आरोप: निरीक्षण के दौरान डीसी ने मरीजों से भी बात कही. उनसे पूछा कि इलाज के लिए कोई पैसा भी मांगता है क्या. इस पर मरीजों ने पैसे मांगने की बात से इनकार किया.

अस्पताल में आउट सोर्सिंग प्राइवेट एजेंसी के कार्यरत सफाइ कर्मी बिल्लो देवी ने उपायुक्त से शिकायत की कि लेबर रूम की एएनएम बच्चा जनने आयी प्रसूति महिलाओं से नाजायज पैसे लेती हैं. हालांकि एक भी महिलाओं ने इसका समर्थन नहीं किया. इस पर डीसी ने कहा कि ऐसी शिकायत मिलने पर आरोपी को जेल भेजा जायेगा. डीसी ने अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी को प्रसूति महिलाओं को 24 घंटे के भीतर जननी सुरक्षा मातृत्व अनुदान की राशि उसके बैंक खाते में भेजें.
विधायक देंगे एक्स-रे मशीन : विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि वे शीघ्र विधायक मद से अस्पताल को एक्स-रे मशीन उपलब्ध करायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola