प्रमंडलीय बंदोबस्त कार्यालय में बिजली एवं पानी नहीं, परेशानी

Published at :29 Jul 2017 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमंडलीय बंदोबस्त कार्यालय में बिजली एवं पानी नहीं, परेशानी

हजारीबाग: प्रमंडलीय बंदोबस्त कार्यालय में बिजली एवं पानी की सुविधा नही है. इससे अधिकारी एवं कर्मचारी परेशान है. इसी वर्ष जनवरी में नया भवन में बंदोबस्त कार्यालय शिप्ट किया है. सात महीना हो गया है नये बंदोबस्त कार्यालय में अब-तक बिजली बहाल नहीं की गयी है. बिजली के नहीं होने से कार्यालय के काम-काज समय […]

विज्ञापन
हजारीबाग: प्रमंडलीय बंदोबस्त कार्यालय में बिजली एवं पानी की सुविधा नही है. इससे अधिकारी एवं कर्मचारी परेशान है. इसी वर्ष जनवरी में नया भवन में बंदोबस्त कार्यालय शिप्ट किया है. सात महीना हो गया है नये बंदोबस्त कार्यालय में अब-तक बिजली बहाल नहीं की गयी है. बिजली के नहीं होने से कार्यालय के काम-काज समय पर नहीं हो पा रहा है. वहिं पानी की व्यवस्था नही रहने से अधिकारी एवं कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिजली नहीं होने से बायोमीट्रिक सिस्टम काम नही कर रहा है.

कर्मचारियों ने बताया कि हाजरी बनाने के लिए दूसरे कार्यालय में चक्कर लगाने को मजबूर है. बिजली के अभाव में डीजीटाईसेन का कार्य प्रभावित है. झारनेट काम नहीं कर रहा है. इससे विपत्र का कार्य प्रभावित है. नौ माह बाद भी बिजली नही-कार्यालय कर्मियों ने बताया कि नया भवन बनने के दौरान अक्तूबर 2016 में हजारीबाग बिजली विभाग को आवेदन किया गया है. इसमें 50 केवी बिजली कनेक्शन की मांग की गयी है.


इस बीच में कई बार रिमाईंडर पत्र दिया गया है. इतना ही नही बिजली कनेक्शन में हो रही देरी पर महाप्रंधक को पत्र भी दिया गया है. लेकिन अब-तक कार्यालय को बिजली कनेक्शन नही मिला है.
अधूरे कार्य पूरे होगें : ओम प्रकाश मंडल
प्रमंडलीय बंदोबस्त कार्यालय में नये सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुख्यालय के रूप में ओम प्रकाश मंडल ने पदभार लिया है. वे 17वें सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुख्यालय बने है. बताया कि बंदोबस्त कार्यालय में रैयतों के काम को समय पर पूरा किया जायेगा. कहा कि सभी एएसओ के साथ शीघ्र ही समीक्षा मासिक बैठक रखी गयी है. इसमें अधूरे कार्य को पूरा करने का निर्णल लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola