हजारीबाग : जमीन में गैस चूल्हा रख बना रही थीं खाना, विस्फोट से पति- पत्नी घायल

कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के मायापुर पबरा गावं के विमला देवी (45 वर्ष), पति मधु राम शुक्रवार को 3 बजे दिन में खाना बना रही थी. गैस चूल्हा जमीन पर रखी गयी थी. अचानक गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया और सिर फट गया, जिससे विमला देवी आग में झुलस गयी. […]
कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के मायापुर पबरा गावं के विमला देवी (45 वर्ष), पति मधु राम शुक्रवार को 3 बजे दिन में खाना बना रही थी. गैस चूल्हा जमीन पर रखी गयी थी. अचानक गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया और सिर फट गया, जिससे विमला देवी आग में झुलस गयी. बचाने गये पति मधु राम भी झुलस गया. दोनों का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है. जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
अस्पताल में बेहतर इलाज़ के लिए तड़प रही है. चिकत्सको के अनुसार 60% जली है. दोनो पति – पत्नी गांव में मजदूरी करके जीवन यापन करते थे.गौरतलब है कि उज्ज्वला योजना के तहत परिवार को गैस सिलेंडर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




