गोदाम और दुकान में लगी आग

हजारीबाग: शहर के दो प्रतिष्ठानों में आग लगने से ढाई लाख रुपये नगद समेत करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जल गयी. सोमवार की देर रात महेश सोनी चौक के पास स्थित विनायका इंटरप्राइजेज की गोदाम में आग लगी. वहीं मंगलवार को दिन के दस बजे झंडा चौक के समीप स्थित साईं भंडारा […]
इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू हुआ. आग बुझाने में छह दमकल को करीब चार घंटे लगे . विनायक इंटरप्राइजेज के संचालक सुनील कुमार मोदी एवं संजय कुमार मोदी ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी मुझे नहीं है. इस घटना में ढाई लाख रुपये नगद समेत करीब एक करोड़ से अधिक मूल्य के सामान जल गये. दूसरी घटना झंडा चौक के समीप स्थित साईं भंडारा किराना दुकान में घटी. इस घटना में 20 हजार रुपये नकद समेत पांच लाख रुपये से अधिक के सामान जल गये. संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि आग कैसे आग लगी, उसे नहीं पता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










