भाईचारगी के साथ मनायें पर्व

Published at :24 Jun 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
भाईचारगी के साथ मनायें पर्व

हजारीबाग : सदर थाना परिसर में गुरुवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें दोनों समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. मौके पर एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्वक और भाईचारगी के साथ मनायें. उन्होंने लोगों से अमन-शांति बनाये रखने की अपील की. डीएसपी चंदन वत्स ने कहा […]

विज्ञापन
हजारीबाग : सदर थाना परिसर में गुरुवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें दोनों समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. मौके पर एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्वक और भाईचारगी के साथ मनायें.
उन्होंने लोगों से अमन-शांति बनाये रखने की अपील की. डीएसपी चंदन वत्स ने कहा कि आपसी गिले-शिकवे भुला कर लोग पर्व में शामिल हों. सीसीआर डीएसपी सहदेव साव ने कहा कि कानून को अपने हाथों में न लें, वहीं अफवाह से बचें. मो इसलाम ने कहा कि इस्लाम धर्म भेदभाव नहीं सिखाता है. आपसी भाईचारगी का यह पर्व है. मौके पर ब्रजकिशोर जयसवाल, निजामुद्दीन कुरैशी, शमशेर खान, मो जिलानी, बबलू कुरैशी, इकराम कुरैशी, मुस्तकीम मंडी, सुधीर लाल, प्रकाश यादव समेत दोनों समुदाय के सैकड़ों लोगों ने इफ्तार पार्टी में भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola