हीराबाग सब स्टेशन में 10 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर लगा

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 23 Oct 2025 11:00 PM

विज्ञापन

पीक आवर में लोड शेडिंग की समस्या से निजात मिलेगी : जेइ

विज्ञापन

हजारीबाग.

हीराबाग विद्युत सब स्टेशन में पांच एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए के नया ट्रांसफॉर्मर गुरुवार को लगाया गया. जिसके कारण हीराबाग से निकलनेवाले 11 केवीए फीडर की बिजली बाधित रही. शहर के कई क्षेत्रों में गुरुवार को बिजली संकट रहा. डीवीसी चौक, डीवीसी कॉलोनी, डीसी ऑफिस, झील झेत्र, नूरा, इंद्रपुरी चौक, पगमिल रोड, तकिया मजार की बिजली सुबह 10 बजे से पांच बजे तक बंद रही. इससे लोग परेशान दिखे. जानकारी के अनुसार हीराबाग विद्युत सब स्टेशन में पावर ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन किया जाना था. सब स्टेशन में नया 10 एमबीए का पावर ट्रांसफॉर्मर लगने से अब इस सब स्टेशन की क्षमता 15 एमवीए से बढ़कर 20 एमवीए हो गयी है. कनीय अभियंता अवतेश कुमार ने बताया कि नये पावर ट्रांसफॉर्मर लगने से पीक आवर में लोड शेडिंग की समस्या से निजात मिलेगी.

दो अभियुक्त गिरफ्तार

बरही. बरही थाना की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. इनमें राजकुमार सिंह (ग्राम कटियौन) व कुलदीप यादव (ग्राम बूढ़ीडीह) शामिल हैं. यह जानकारी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola