ePaper

झारखंड में ड्राइवर की सूझबूझ से बची दर्जनों यात्रियों की जान

Updated at : 19 Feb 2024 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में ड्राइवर की सूझबूझ से बची दर्जनों यात्रियों की जान

झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बस ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए 40 से 50 यात्रियों की जान बचा ली. अमन बस का चालक हजारीबाग जिले के टंडवा वाया बड़कागांव हजारीबाग रोड चलती है.

विज्ञापन

बड़कागांव, संजय सागर : झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बस ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए 40 से 50 यात्रियों की जान बचा ली. अमन बस का चालक हजारीबाग जिले के टंडवा वाया बड़कागांव हजारीबाग रोड चलती है. इस बस में अचानक आग लग गई. बस टंडवा से हजारीबाग की तरफ जा रही थी.

हजारीबाग-बड़कागांव रोड पर कुंदरी मोड़ के पास लगी बस में आग

हजारीबाग-बड़कागांव रोड के कुंदरी मोड़ के पास बस धधक उठी. जैसे ही आग की भनक ड्राइवर को लगी, उसने तुरंत बस रोकी और बस में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया. बारी-बारी से सभी यात्री बस से उतर गए. इसके साथ ही बड़ा हादसा टल गया.

Also Read : Jharkhand News: हजारीबाग में तीन दिन बाद अगवा बच्चे का शव बरामद, किडनैपर्स ने मांगी थी 5 लाख की फिरौती

बस में ऐसे लगी आग

बड़कागांव के बस एजेंटों ने बताया कि अमन बस टंडवा से आकर बड़कागांव मुख्य चौक से पूर्वाह्न 11:50 बजे चली थी. इस बस में यात्री भरे हुए थे. मध्याह्न 12:10 बजे कुंदरीमोड़ जाते-जाते इंजन में धुआं निकलने लगा.

यात्रियों को सामान के साथ उतार दिया

जैसे ही इसकी भनक ड्राइवर को लगी, उसने बस को रोककर यात्रियों को उनके सामान के साथ उतार दिया. यात्रियों के उतरते-उतरते बस में आग तेजी से धधकने लगी. यात्रियों ने कहा कि ड्राइवर की बुद्धिमानी से हमलोगों की जान बची है.

Also Read : हजारीबाग : डेली मार्केट में लगी आग, 18 दुकानों के जलने से दो करोड़ का नुकसान

यात्री बोले- मौत के मुंह से निकले

यात्रियों ने कहा कि हमलोगों को ऐसा लग रहा है, जैसे मौत के मुंह से बचकर निकले हैं. हजारीबाग प्रशासन की मदद से दमकल से आग को बुझाया गया. बस को जलने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola