ePaper

हजारीबाग : डेली मार्केट में लगी आग, 18 दुकानों के जलने से दो करोड़ का नुकसान

Updated at : 21 Jan 2024 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग : डेली मार्केट में लगी आग, 18 दुकानों के जलने से दो करोड़ का नुकसान

विनोद कुमार सिंह ने कहा कि दुकानों में बिजली की शाॅट सर्किट से आग लगी है. संघ के अध्यक्ष व सचिव ने कहा कि दुकाने सटे होने के कारण एक दुकान से दूसरी दुकान में आग लगती चली गयी.

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग डेली मार्केट की दूकानों मे शुक्रवार की अहले सुबह आग लग गयी. घटना में 18 दुकानें जलकर खाक हो गयीं. इसमे लगभग दो करोड़ रुपये की क्षति हुई. आग लगने से दुकानदारों मे अफरा तफरी मच गयी. तत्काल लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. चार दमकल गाड़ियां पहुंचकर 3.5 घंटे तक आग बुझाने में मशक्कत की. तबतक 18 दुकानें जल चुकी थी. आक्रोशित दुकानदारों ने मुआवजे की मांग को लेकर शहर के झंडा चौक को करीब डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया. सदर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने जामकर्ताओं को समझाबुझा कर जाम को हटाया. सदर थाना में व्यवसायी संघ के अध्यक्ष, सचिव व सभी दुकानदारों के साथ बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि पीड़ित दुकानदारों को मुआवजे के लिये हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय को आवेदन दिया जायेगा.

शॉट सर्किट से दुकानों मे आग लगी

सदर इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी व डेली मार्केट व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल व सचिव विनोद कुमार सिंह ने कहा कि दुकानों में बिजली की शाॅट सर्किट से आग लगी है. संघ के अध्यक्ष व सचिव ने कहा कि दुकाने सटे होने के कारण एक दुकान से दूसरी दुकान में आग लगती चली गयी.

Also Read: राज्यपाल ने मकंदगंज, हजारीबाग में 69वीं मध्याह्न भोजन रसोई का उद्घाटन किया
आग लगने की जानकारी मोटिया मजदूरों को हुई

आग लगने की घटना की जानकारी मोटिया मजदूरों को हुई. मोटिया मजदूर सुबह 4.45 बजे डेली मार्केट में गाड़ियों से सामान उतारने के लिये पहुंचे थे. वे लोग देखा कि मार्केट के दुकानों मे आग लगी है. मजदूरों ने तत्काल सदर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola