हॉकी खेल में अपना भविष्य बनायें युवा : विधायक

पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का समापन
भरनो. भरनो प्रखंड के मलगो जंगलीटोली गांव में मंगलवार को पांच दिनी हॉकी टूर्नामेंट संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारन होरो व विशिष्ट अतिथि झामुमो अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा, कांग्रेस जिला सचिव जहांगीर आलम, मुखिया जयराम उरांव व अभिषेक लकड़ा थे. टूर्नामेंट में 112 टीमें शामिल हुई खी. दो भागों में हॉकी मैच का आयोजन हुआ, जिसमें कैशमनी प्राइज मैच व खस्सी प्राइज मैच का आयोजन किया गया. फाइनल मैच का उद्घाटन विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. विधायक ने कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है. खेल में कैरियर बनाया जा सकता है. ग्रामीण क्षेत्र में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए कमेटी को बधाई दी. उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कैशमनी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच पिपरटोली बनाम अताकोरा के बीच खेला गया, जिसमें पिपरटोली की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 20 हजार रुपये नगद व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया गया. खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच जायरा बनाम खरतंगा के बीच खेला गया, जिसमें जायरा की टीम विजेता बनी. विजेता टीम को एक बड़ा खस्सी उपहार स्वरूप दिया गया. उपविजेता टीम को एक छोटा खस्सी दिया गया. तीसरे स्थान पर सेरेंग लोया की टीम व चौथे स्थान पर सैंदा की टीम रही. टूर्नामेंट के आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष बसंत उराव, सचिव सोमा उरांव, कोषाध्यक्ष राजेश उरांव, ग्राम प्रधान रंथू उरांव, झड़िया उरांव, राजेश महली, कमेंद्र उरांव, कामेश्वर उरांव, सुनील उरांव, अमर उरांव, प्रकाश उरांव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




