ePaper

समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आयें युवा : शिवकुमार

Updated at : 12 Jan 2026 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आयें युवा : शिवकुमार

जन सम्मान यात्रा सह जन सम्मान सभा का आयोजन

विज्ञापन

घाघरा. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के बैनर तले घाघरा मुख्यालय स्थित उवि मैदान में जन सम्मान यात्रा सह जन सम्मान सभा का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत टुनटुन ने विधिवत रूप से किया. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. मौके पर शिव कुमार भगत ने राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामना देते हुए युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर समाज व राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान किया. विलियम कुजूर व विजय किंडो को पूर्व सैनिक कल्याण के लिए, अनिरुद्ध चौबे को सामाजिक सरोकार के लिए, सुरजू उरांव व सुशील टोप्पो को खेल एवं युवा नेतृत्व के लिए, दिनेश प्रसाद साहु व महावीर नागपुरी संगीत में योगदान के लिए, भिनेश्वर उरांव व मंजू उरांव को आदर्श अभिभावक एवं आदर्श किसान के लिए, उद्घोषक के रूप में भूपेंद्र नाथ राम एवं सामाजिक प्रचार-प्रसार हेतु राजीव सिंह तोमर को मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इससे पूर्व ब्लॉक चौक से उवि मैदान तक जन सम्मान यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने भाग लिया. यात्रा के दौरान युवाओं में जोश व उत्साह रहा. कार्यक्रम में विजय साहू, मनोज साहू, मनोज सिन्हा, अजय साहू, सुशील टोप्पो, समीर भगत, सुधीर कैथवार, सदानंद शेखर, पवन शर्मा, संजीत जायसवाल, रोलेन मिचल, आदित्य भगत, आशीष सोनी, दिलबहार अंसारी, अशोक उरांव, राजकुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola