बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आया युवक, घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Nov 2025 9:22 PM
बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आया युवक, घायल
बिशुनपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित हॉस्पिटल मोड़ के समीप अज्ञात बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से सेमरटोली निवासी मिटकू मुंडा (20) गंभीर रूप से घायल हो गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि मिटकू मार्निंग वॉक पर निकला था. इस दौरान हॉस्पिटल मोड़ के समीप बॉक्साइट ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद वह काफी देर तक घटनास्थल पर पड़ा रहा. बाद में वहां से गुजरने वालों ने उसे सड़क पर पड़ा देख इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घटना की जानकारी बिशुनपुर पुलिस को दी गयी है.
फरार अभियुक्त के घर पर चिपकाया इश्तेहार
पालकोट. थाना क्षेत्र की नाथपुर पंचायत अंतर्गत रंगामाटी गांव निवासी फरार अभियुक्त रामू बड़ाइक (पिता- मोहन बड़ाइक) के घर में पालकोट पुलिस ने शनिवार को इश्तेहार चिपकाया. एएसआइ रामप्रवेश शर्मा ने बताया कि अभियुक्त रामू बड़ाइक फरार है और कोर्ट के आदेशानुसार अभियुक्त के घर में इश्तेहार चिपकाया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










