ट्रैक्टर से दब कर युवक की मौत

दुर्घटना
बिशुनपुर. गुरदरी थाना के काठुपानी गांव के समीप रविवार की शाम एनकेसीपीएल माइंस द्वारा चलाये जा रहे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें ट्रैक्टर पर सवार खैरीपाठ निवासी संजय असुर (25) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. गुरदरी पुलिस ने शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है. जानकारी के अनुसार उक्त ट्रैक्टर से माइंस क्षेत्र के घरों में पानी की आपूर्ति कंपनी द्वारा कराया जाता था. रविवार की शाम पानी आपूर्ति कर लौटने के क्रम में ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर से अपना संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे जा पलटा. इससे ट्रैक्टर में बैठे संजय असुर ट्रैक्टर से दब गया और उसकी मौत हो गयी. वहीं चालक भाग निकला. थाना प्रभारी सजीवन उरांव ने कहा कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










