महिला ने फांसी लगायी, परिजनों ने बचायी जान
Published by : VIKASH NATH Updated At : 05 Oct 2025 6:30 PM
बिशुनपुर प्रखंड निवासी संगीता देवी (24) ने शनिवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया
प्रतिनिधि, गुमला बिशुनपुर प्रखंड निवासी संगीता देवी (24) ने शनिवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. तत्काल परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लेकर गये. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे शनिवार की शाम 5.00 बजे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार महिला का पति कुलदीप खेरवार सिमडेगा में रहकर ड्राइविंग का काम करता है. दुर्गा पूजा की छुट्टी में वह अपने घर आया था. शुक्रवार की रात दशहरा करमा पर्व को लेकर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. पति प्रोग्राम देखने चला गया. वहीं पत्नी को इस बात की जानकारी दी थी. लेकिन शनिवार की सुबह पति घर वापस आने पर पत्नी ने विवाद खड़ा कर दिया. पूछा कि तुम रात भर कहां गये थे. पति ने कहा कि वह प्रोग्राम देखने बगल के गांव गया था. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. पत्नी संगीता ने आक्रोश में आकर घर में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास की. फंदा में झूलते वक्त टीना का बक्सा की आवाज सुनकर पति कमरे में गया, तो पत्नी को झूलते हुए देखा. इसके बाद उसे फंदे से नीचे उतारा. फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










