डायन-बिसाही के आरोप में महिला को लाठी-डंडे से पीटा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मारपीट का आरोप गोतिया पर
विज्ञापन
गुमला.
सदर थाना क्षेत्र के कसीरा गांव निवासी मालती देवी (45) को उसके ही रिश्तेदारों ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. घटना रविवार की सुबह करीब 10 बजे की है. ग्रामीणों के सहयोग से घायल मालती देवी को दोपहर डेढ़ बजे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में मालती देवी ने बताया कि घर की बारी में छोटी गोतनी की छह बकरी घुसकर हमारी खेती को नष्ट कर रही थीं. जिसे देखकर बकरियों को वहां से भगा दिया. जिसके बाद छोटी गोतनी अनिता देवी व उसका बेटा अजीत कुमार साहू लाठी-डंडा लेकर आये व घर में घुसकर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट की. जिससे वह घायल हो गयी. उसने बताया कि खेती नष्ट करने से बकरियों को रोकने के कारण डायन-बिसाही का आरोप लगाकर आरोपियों ने मारपीट की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










