20 अप्रैल से बंद करेंगे बिमरला माइंस में परिवहन व खनन कार्य : अध्यक्ष

ऑल बॉक्साइट माइंस जनाधिकार संघर्ष समिति की बैठक
घाघरा. संगम बैंक्वेट हॉल में ऑल बॉक्साइट माइंस जनाधिकार संघर्ष समिति की बैठक हुई. बैठक में पुनः आंदोलन को धारदार बनाने को लेकर चर्चा की गयी. समिति के अध्यक्ष राजीव उरांव ने कहा कि बीते मार्च महीने में बिमरला क्षेत्र में मूलभूत सुविधा से संबंधित 18 सूत्री मांगों को लेकर दो से आठ मार्च तक बिमरला परिवहन कार्य बंद किया गया था. इसके बाद बीते नौ मार्च को एसडीओ, एसडीपीओ व कंपनी के प्रबंधन द्वारा घाघरा थाना परिसर में बैठक की गयी थी. इसमें सकारात्मक पहल दिखाते हुए कंपनी के प्रबंधन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, रोजगार व स्टेडियम जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर समिति से बैठक करने की बात 24 मार्च को ही कही गयी थी. इसके बाद आंदोलन को रोक दिया गया था. लेकिन कंपनी द्वारा कोई बैठक नहीं की गयी. सिर्फ ठगने का काम हिंडालको प्रबंधन द्वारा किया गया. इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को अनदेखी कंपनी द्वारा किया जा रहा है और यहां के लोगों को शोषण किया जा रहा है. कंपनी के इस उदासीन रवैया के खिलाफ पुनः आंदोलन तेज की जा रही है, जिसको लेकर 20 अप्रैल से बिमरला खनन व परिवहन कार्य बंद किया जायेगा. मौके पर समिति के संरक्षक शिवकुमार भगत टुनटुन, अध्यक्ष राजीव उरांव, सचिव विनोद राम, नयमुल खान, सचिन साहू, महावीर गोप, भोला गोप, छोटू महतो, रूबेन किंडो, पवन महली, विजय महतो व सोमनाथ उरांव मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




