मोटर ठीक करने क्रम में फिसल कर कुआं में गिरा, मौत

Published at :17 Apr 2026 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
मोटर ठीक करने क्रम में फिसल कर कुआं में गिरा, मौत

मोटर ठीक करने क्रम में फिसल कर कुआं में गिरा, मौत

विज्ञापन

गुमला. सदर थाना मुख्यालय स्थित डुमरटोली सिसई रोड निवासी 55 वर्षीय किसान ठेउदोर एक्का की कुआं में गिरने से मौत हो गयी. वे शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे अपने खेत में लगे मोटर को ठीक करने गये थे. मोटर खराब होने के कारण फसलों में पानी पटवन नहीं हो रहा था. मोटर ठीक करने के दौरान अचानक से उनका पैर फिसल गया और वे अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरे. कुएं में उन्होंने बचाने के लिए आवाज भी लगायी. आवाज सुन कर परिजन कुआं पहुंचे और आनन-फानन में सीढ़ी लगा कर उन्हें कुएं से बाहर निकाला. इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

पालकोट पशु अस्पताल से प्रिंटर की चोरी

गुमला. पालकोट प्रखंड स्थित पशु चिकित्सा अस्पताल से सरकारी सामान चोरी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कविता बाला टूटी के आवेदन पर पालकोट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को जब डॉ कविता बाला टूटी अपने कार्यालय पहुंची, तो देखा कि ऑफिस की अलमारी के ऊपर रखा नया एचपी कंपनी का मल्टीफंक्शनल प्रिंटर गायब है. उक्त प्रिंटर की कीमत लगभग 24,033 रुपये है. स्टाफ के साथ काफी खोजबीन करने के बावजूद प्रिंटर का कोई पता नहीं चल सका. पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और चोरी गये सामान की बरामदगी के लिए छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola