गुमला में मतदाता पंजीकरण व सुधार शिविर लगा
सुधार शिविर में कैंप में लोग | Prabhat Khabar Network
गुमला के कार्तिक उरांव महाविद्यालय में दो दिवसीय मतदाता पंजीकरण और सुधार शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गुमला. कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला में 10 और 11 अगस्त को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा भारत निर्वाचन आयोग गुमला के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विशेष मतदाता पंजीकरण व सुधार शिविर का सफल आयोजन किया गया.
शिविर का मुख्य उद्देश्य पात्र युवाओं के नये मतदाता पहचान पत्र बनाना तथा पूर्व से बने पहचान पत्रों में त्रुटियों का आवश्यक सुधार करना था. शिविर के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और युवाओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता दिखाते हुए नये पहचान पत्र व संशोधन हेतु बढ़-चढ़ कर आवेदन किये.
इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि शेखर कुमार गुप्ता, शशिकांत भारती व संगीता कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन किया. शिविर को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के कार्यक्रम पदाधिकारियों का भी सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










