गांव में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2025 11:17 PM
मंगरूतला गांव पहुंच लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना
जारी(गुमला). उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित बुधवार को जारी प्रखंड के जरडा पंचायत स्थित सुदूरवर्ती गांव मंगरूतला का दौरा किया. उपायुक्त के दौरे में डीएओ शुभम प्रिया टियू, डीएएचओ अरुण प्रताप सिंह, पीएचइडी के इइ अनुज कुमार मिश्रा, डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल, बीडीओ यादव बैठा व सीओ दिनेश गुप्ता शामिल रहे. अधिकारियों को मंगरूतला गांव पहुंचने के लिए जंगल व पहाड़ी के रास्ते होते हुए डेढ़ किमी तक की दूरी को पैदल तय करनी पड़ी. बताते चले कि मंगरूतला गांव पहाड़ पर बसा हुआ है. गांव की बदहाली व विकास कार्यों में धांधली के संबंध में प्रभात खबर में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गयी थी. गांव के लोग भी प्रशासन से गांव की समस्याओं को दूर करने की मांग करते रहे हैं. इधर गांव पहुंचने पर अधिकारियों का गांव के लोगों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. उपायुक्त ने मंगरूतला गांव के ग्रामीणों से चर्चा कर गांव की समस्याओं को जाना व योजनाओं से वंचित परिवारों को उससे जोड़ने का निर्देश दिये. उपायुक्त ने गांव के लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना. इस दौरान जिप सदस्य दिलीप बड़ाइक, प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा सहित पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे. उपायुक्त ने ग्रामीणों के साथ सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल व रोजगार से जुड़ी परेशानियों पर चर्चा की और गांव की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया. साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. उपायुक्त ने मौके पर मौजूद बीडीओ व सीओ को निर्देश दिया कि जो भी पात्र परिवार अब तक योजनाओं से वंचित हैं, उनकी सूची तैयार कर त्वरित लाभ सुनिश्चित किया जाये. साथ ही गांव में लंबित विकास योजनाओं की त्वरित समीक्षा की जाये. उपायुक्त ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. इस दौरान उपायुक्त ने लाभुकों के बीच वृद्धा पेंशन का पीपीओ, मनरेगा जॉब कार्ड, पशुधन विकास योजना की स्वीकृति प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत कार्ड, आधार कार्ड, मातृ वंदना योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र, कंबल, धोती-साड़ी आदि का वितरण किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










