समर फन डिजनीलैंड सह मीना बाजार में उमड़ रही भीड़

समर फन डिजनीलैंड सह मीना बाजार में उमड़ रही भीड़
गुमला. शहर के सिसई रोड स्थित भट्ठी तालाब के समीप वार्षिक समर फन डिजनीलैंड सह मीना बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मीना बाजार में बड़ों के लिए डांसिंग फ्लाई झूला, फ्रिसबी झूला, ब्रेक डांस झूला, बिजली झूला व ड्रैगन ट्रेन तथा बच्चों के लिए वाटर बोट, मिक्की माउस, मिनी ट्रेन, जंपिंग झूला लगा हुआ है. साथ ही सौंदर्य प्रसाधन, किचेन के सामान व खाने-पीने के लिए विभिन्न तरह की दुकानें सजी हुई है, जो लोगों को विशेषकर महिलाओं व बच्चों को आकर्षित कर रही है. रोजाना दोपहर दो बजे से रात नौ बजे चलने वाले मीना बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. लोग पहुंच रहे हैं और लुत्फ उठा रहे हैं. मीना बाजार के संचालक मोहम्मद जाहिद व मोहम्मद अशजद उर्फ डब्ल्यू ने बताया कि यहां हर वर्ष एक महीने तक वार्षिक मेला लगाया जाता है. मेला लगाने का उद्देश्य लोगों को मनोरंजन का साधन उपलब्ध कराना है. यह मेला 15 मई तक चलेगा.
तेलंगा खड़िया का शहादत दिवस मनाने का निर्णय
गुमला. कसिरा पंचायत के ढिढौली में तेलंगा खड़िया समिति ढिढौली की बैठक हुई. बैठक में 23 अप्रैल को दिन के 11 बजे वीर शहीद तेलंगा खड़िया का शहादत दिवस मनाने व 24 अप्रैल को नागपुरी रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसमें गायक नितेश कच्छप, सुमन, सुनीता समेत अन्य होंगे. मौके पर जोहन डुंगडुंग, असखू खड़िया, निर्मल खड़िया, मनोहर गोप, हिरसा खड़िया, कार्तिक खड़िया, बुधराम गोप, सुरेश गोप, जूही खड़िया, संता कुल्लू, विजय खड़िया, भोलेश्वर खड़िया, रवि खड़िया, विदेश तिर्की आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




