उत्तराखंड में सुरक्षित मिले रहस्यमय ढंग से लापता दो छात्र

Updated:
विज्ञापन
उत्तराखंड में सुरक्षित मिले रहस्यमय ढंग से लापता दो छात्र

सीएम एक्सीलेंस स्कूल से दो पीरियड की पढ़ाई के बाद स्कूल से निकले गये थे छात्र

विज्ञापन

गुमला. सीएम एक्सीलेंस एसएस प्लस टू स्कूल से आठवीं कक्षा के दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि पुलिस की सक्रियता से दोनों छात्रों का सुराग उत्तराखंड में मिला है. पुलिस दोनों बच्चों को वापस लाने की प्रक्रिया में जुट गयी है. घटना ने स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था व कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दो छात्र स्कूल में दो विषयों की पढ़ाई करने के बाद कैंपस से बाहर कैसे निकल गये और स्कूल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी. गायब छात्रों की पहचान कसीरा मधुबन निवासी संत कबीर उरांव और धोधरा पाकरटोली निवासी निखिल उरांव के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार 15 मई की सुबह करीब साढ़े छह बजे दोनों छात्र स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे. स्कूल पहुंचने के बाद दोनों ने दो विषयों की कक्षा भी की, लेकिन इसके बाद वे अचानक स्कूल से गायब हो गये. बाद में उनके दोस्तों ने बताया कि दोनों कक्षा करने के बाद कहीं चले गये थे. 16 मई को छुट्टी और 17 मई को रविवार होने के कारण मामला दबा रहा. 18 मई को परिजन स्कूल पहुंचे और बच्चों की खोजबीन शुरू की. दोस्तों से पूछताछ की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. आरोप है कि इस दौरान प्राचार्य ने परिजनों को थाना जाने से रोकते हुए पहले अपने स्तर पर खोजबीन करने की बात कही. इस कारण समय रहते पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं हो सकी. 19 मई को फिर स्कूल पहुंच कर खोजबीन की गयी. बाद में पुलिस भी स्कूल पहुंची और मामले की जानकारी ली, लेकिन तब तक बच्चों का कोई पता नहीं चल सका. अंततः 20 मई की देर रात परिजनों ने थाना पहुंच कर लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की. इधर मामले में राहत की खबर यह है कि दोनों बच्चे उत्तराखंड में सुरक्षित मिल गये हैं. पुलिस अब उन्हें सकुशल वापस लाने की तैयारी में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola