दो पिकअप की टक्कर में दो की मौत, दो घायल
Updated at : 15 Jul 2024 10:19 PM (IST)
विज्ञापन

खोरा पतराटोली के समीप रविवार की देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन
गुमला.
गुमला थाना से छह किमी दूर खोरा पतराटोली के समीप रविवार की देर रात दो पिकअप में भिड़ंत हुई. घटना में दोनों पिकअप वाहन के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतकों में छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिला अंतर्गत छोटा गलोंद्रा गांव निवासी अक्षय लकड़ा (30) व दूसरे पिकअप का वाहन चालक भंडरा लोहरदगा निवासी रूपेश लहरी (36) शामिल हैं. वहीं इस हादसे में सचिन टोप्पो व सचित टोप्पो घायल हैं. दोनों का इलाज गुमला अस्पताल में चल रहा है. दोनों वाहनों में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि दोनों गाड़ी के सामने के परखच्चे उड़ गये. दोनों मृतक गाड़ी में ही फंस गये थे. घंटों मशक्कत के बाद रात साढ़े 11 बजे दोनों शवों को गाड़ी से निकाला गया. घटना के वक्त काफी देर तक सड़क जाम हो गयी थी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंच दोनों शवों को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल भेजा, जबकि घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. सोमवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




