कुम्हार मोड़ में दो दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू
Updated at : 29 Mar 2026 10:18 PM (IST)
विज्ञापन

कुम्हार मोड़ में दो दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू
विज्ञापन
सिसई. प्रखंड क्षेत्र के कुम्हार मोड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को दो दिवसीय अखंड हरिकीर्तन का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित विमलेश, मुख्य यजमान लक्ष्मी देवी प्रजापति एवं सलील प्रजापति ने की. इस धार्मिक अनुष्ठान में लोहरदगा के जनवल, पतगछा, पुवाहा सहित सिसई के बरगांव और नगर की कीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया. मौके पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने हनुमत चरणों में मत्था टेका. रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष महेन्द्र बड़ाइक ने बताया कि वर्ष 2013 से यहां अनवरत यह आयोजन होता आ रहा है. सदस्य सुरेश साहू ने जानकारी दी कि इस परंपरा की शुरुआत कलावती देवी और उनके पति शिवनंदन प्रजापति ने हनुमान जी की प्रेरणा से की थी. समारोह के दौरान कमेटी द्वारा गणमान्य राम भक्तों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रामकिशोर प्रजापति, राम प्रसाद, नारायण गोप, राधे, रविन्द्र और कृष्णा सिंह सहित कई युवाओं ने विशेष योगदान दिया. इस अवसर पर संरक्षक लालमोहन साहु, लोहरमन गोप, सचिव फलिन्द साहु, कोषाध्यक्ष नारायण गोप, मनेश्वर गोप, चुड़ामणी साहु, अमर साहु और गजेन्द्र साहु सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




