निःशुल्क हेल्थ कैंप में सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

Updated:
विज्ञापन
निःशुल्क हेल्थ कैंप में सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

निःशुल्क हेल्थ कैंप में सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

विज्ञापन

गुमला. पालकोट प्रखंड के बघिमा गांव में बाबा हॉस्पिटल के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क हेल्थ कैंप लगाया गया. कैंप में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करायी और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया. मुख्य रूप से डॉक्टर अंशुमान देव (जनरल सर्जरी), डॉक्टर आनंद रंजन देव तथा डॉक्टर करुणा उपस्थित रहीं. तीनों चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित सलाह दी. स्वास्थ्य शिविर के दौरान सामान्य बीमारियों के साथ-साथ सर्जरी से संबंधित समस्याओं की भी जांच की गयी. डॉक्टरों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, साफ-सफाई रखने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी. इस अवसर पर जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया. जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola