ePaper

मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त हुईं गुमला की दो बेटियां

Updated at : 12 Feb 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त हुईं गुमला की दो बेटियां

पुलिस ने राजस्थान व दिल्ली से किया बरामद, तकनीकी जांच से मिली कामयाबी

विज्ञापन

चैनपुर. चैनपुर पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को सकुशल बरामद किया है. पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक युवती को राजस्थान व दूसरी किशोरी को दिल्ली से रेस्क्यू किया है. जानकारी के अनुसार बरामद युवतियों को काम दिलाने व शहर घुमाने के बहाने बहला-फुसला कर ले जाया गया था और बाद में मानव तस्करों के हाथों बेच दिया गया था. लंबे समय बाद अपनी बच्चियों को सही-सलामत देखकर माता-पिता भावुक हो गये. परिजनों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की मेहनत से ही आज उनकी बेटियां सुरक्षित वापस लौट पायी हैं. बताते चले कि पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देशानुसार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर के नेतृत्व में इस कार्रवाई के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. जब सुराग मिलना मुश्किल हुआ, तो पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान व मोबाइल लोकेशन का सहारा लिया. इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान पहुंच कर एक पीड़िता को बरामद किया, जबकि दूसरी पीड़िता को दिल्ली से रेस्क्यू किया. चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पीड़िताओं को सुरक्षित गुमला लाया गया है. नियमानुसार गुमला न्यायालय में उनका बयान दर्ज कराया जायेगा. इसके साथ ही सीडब्ल्यूसी के समक्ष बयान और महिला थाना में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया जायेगा. सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद युवतियों को उनके परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola