पहली पत्नी को भाभी बता तीसरी से रचाई शादी, फिर दूसरी पत्नी के साथ फरार

Updated:
विज्ञापन

9 गुम 3 में पति की शिकायत लेकर थाना पहुंची दो पत्नियां | Prabhat Khabar Network

गुमला में एक युवक ने तीन महिलाओं को धोखे में रखा। पहली पत्नी को भाभी बता तीसरी से शादी की और दूसरी के साथ फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

गुमला. जिले में एक युवक पर अलग-अलग समय पर तीन महिलाओं को धोखे में रख कर संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है. मामला सुनने में किसी फिल्मी कहानी जैसा लगता है, लेकिन अब यह पुलिस जांच का विषय बन चुका है. पहली और तीसरी पत्नी ने थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करायी है, जबकि आरोपी दूसरी पत्नी के साथ फरार बताया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीसरी पत्नी ने स्वयं को चार माह की गर्भवती होने का दावा भी किया है. जानकारी के अनुसार घटगांव सतपारा घट्ठा निवासी कैलाश भगत की पहली शादी वर्ष 2017 में कोलपारा घट्ठा निवासी शिमला देवी से हुई थी. इस दंपती के तीन बच्चे हैं. आरोप है कि वर्ष 2019 में उसने सरगांव निवासी अनिमा देवी से भी संबंध बनाये और उसे किराये के मकान में अपने साथ रखा. इस दौरान फेसबुक और फोन के माध्यम से उसकी पहचान कोयनारा बड़काटोली निवासी सुकरमुनि कुमारी से हुई.

आरोप है कि युवक ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का भरोसा दिया और यह दावा किया कि उसकी कोई पत्नी नहीं है. पहली पत्नी का फोन आने पर वह उसे अपनी भाभी बता कर बात टाल देता था. बाद में सुकरमुनि कुमारी ने पहली पत्नी से संपर्क किया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. आरोप है कि युवक तीसरी महिला को लेकर गोवा चला गया, जहां बाद में दूसरी महिला भी पहुंच गयी. गोवा पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद विवाद का समाधान नहीं हो सका. कुछ दिन पहले आरोपी दोनों महिलाओं को लेकर गुमला लौटा. आरोप है कि उसने बस स्टैंड पर तीसरी महिला को छोड़ दिया और दूसरी महिला के साथ फरार हो गया.

इतना ही नहीं उसने तीसरी महिला का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया. अब पहली और तीसरी पत्नी ने थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में यदि आरोप सही पाये जाते हैं, तो मामला केवल पारिवारिक विवाद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि धोखाधड़ी समेत अन्य कानूनी धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola