वेलिडेशन एक्ट पेंशनधारकों के लिए घातक : महावीर प्रसाद

Updated:
विज्ञापन

9 गुम 6 में बैठक करते पेंशनर | Prabhat Khabar Network

गुमला जिला पेंशनर समाज की बैठक में वेलिडेशन एक्ट का विरोध किया गया। पेंशनरों ने इसे घातक बताया और केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन

गुमला जिला पेंशनर समाज की मासिक बैठक समाज के जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वेलिडेसन एक्ट पर विचार-विमर्श किया गया. सचिव महावीर प्रसाद मिश्र ने बताया कि यह एक्ट सभी कोटि के पेंशनधारकों के लिए घातक है. वास्तव में केंद्र सरकार की मंशा जनवरी 2026 के पूर्व सेवानिवृत्ति हुए पेंशनरों को आंठवे वेतनमान का लाभ नहीं देने की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस एक्ट का विरोध पूरे देश में किया जा रहा है और हम भी इस लड़ाई में केंद्र एवं प्रदेश स्तरीय संगठन के साथ हैं. वरीय पेंशनर रघुनंदन वैद्य ने कहा कि सदस्यता के अनुरूप सदस्यों की उपस्थिति नहीं हो पा रही है. वेलिडेसन एक्ट का विरोध जारी रहेगा और पेंशनधारकों को चट्टानी एकजुटता का परिचय देना है. जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मौजूदा दौर में साइबर क्राईम शिखर पर है व इसके प्रति सदैव सचेत और सतर्क रहने की जरूरत है.

किसी भी परिस्थिति में उन्होंने पेंशनरों से अनावश्यक कॉल से बचने तथा व्यक्तिगत डाटा साझा नहीं करने की हिदायत दी. वहीं बैठक में सदस्यों ने कुछ बैंकों द्वारा अब तक जनवरी 2026 से अभिवृद्धि की गयी मंहगाई राहत का भुगतान नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी. इस संबंध में संबंधित बैंकों से शीघ्र ये राशि भुगतान करने का आग्रह किया गया.

बैठक में क्यामुद्धीन अली अंसारी, सदाशिव नंद, चंद्रनाथ प्रसाद, रंथु साहू, अमरनाथ साहू, भागी नाग, रामनारायण पोद्दार, अंतर्यामी महतो, जितिया उरांव, रामचंद्र साहू, मनोज बड़ाइक, घनश्याम चौरसिया, एसपी केरकेट्टा, परमानंद भीमकूल, संतु साहू, लिटंगु उरांव, कालीदास उरांव, सुशील कुमार मिंज, महेंद्र उरांव, प्रभुदान मिंज, रामजी उरांव, अनंदित कुजूर, तारामणि एक्का, विपैईत देवी, तरसिला बिलुंग, स्कोलास्टिका किंडो, कोरोलिना एक्का, मेझरेन मिंज, ओलिम तिग्गा, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी द्वारिका मिश्र सुमन, संतोष भगत, सोमा उरांव आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola