भरनो और पालकोट में वज्रपात से दो पशुओं की मौत, प्रशासन से मुआवजे की मांग
वज्रपात से पशु की मौत, मौके पर किसान : प्रभात खबर
गुमला के भरनो और पालकोट में वज्रपात की चपेट में आने से दो पशुओं की मौत हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है.
गुमला: जिले के भरनो और पालकोट में मंगलवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से दो पशुओं की मौत हो गयी. पहली घटना में भरनो प्रखंड के आताकोरा पंचायत के ठुटाटोली गांव में बज्रपात की चपेट में आने से बंगिया उरांव की एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई.
पूर्व मुखिया ने पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा का दिया आश्वाशन
बताया जाता है कि देर शाम क्षेत्र में बारिश दौरान अचानक जोरदार वज्रपात हुआ,जिसकी चपेट में भैंस आ गई. वज्रपात इतना तेज था कि भैंस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद आताकोरा पंचायत के पूर्व मुखिया बुधराम उरांव घटनास्थल पर पहुंचे. किसान से मुलाकात कर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. बुधराम उरांव ने कहा कि अंचल प्रशासन से उक्त परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे, ताकि परिवार को आर्थिक नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।
किसान को पचास हजार रूपये का आर्थिक नुकसान
इधर, पालकोट प्रखंड के बंगरू पंचायत के पतरा टोली गांव के किसान चमरू बारला का दो मवेशी चरवाही कर रहा था. इसी दौरान एक मवेशी की मौत वज्रपात से हो गयी. दूसरा मवेशी घायल है. जिससे किसान को पचास हजार रूपये का आर्थिक नुकसान. किसान प्रखंड प्रशासन आर्थिक मुअवजा की मांग किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










