15 अगस्त को कोटेंगसेरा में होगी एक दिवसीय मनी प्राइज फुटबॉल प्रतियोगिता
गुमला के कोटेंगसेरा में 15 अगस्त को एक दिवसीय मनी प्राइज फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा. विजेता टीम को 16 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा.
गुमला: स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को कोटेंगसेरा के शहीद बाजार डांढ़ में एक दिवसीय मनी प्राइज फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता का आयोजन पांचवीं बार सिद्धू-कान्हू युवा खेल क्लब, मुरकुंडा पंचायत की ओर से किया जा रहा है. प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. आयोजन समिति के अध्यछ अजय उरांव के अनुसार प्रतियोगिता में अधिकतम 16 टीमें ही हिस्सा ले सकेंगी. 16 टीमों की इंट्री पूरी होने के बाद किसी अन्य टीम का पंजीकरण नहीं किया जाएगा.
पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 अगस्त
टीमों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 अगस्त निर्धारित की गई है, जबकि प्रतियोगिता का टाइशीट वितरण 14 अगस्त को किया जाएगा. प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं समापन 15 अगस्त को होगा. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है.
विजेता टीम को 16 हजार रुपये का पुरस्कार
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार की व्यवस्था की गई है. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 16 हजार रुपये तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को आठ हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता को सफल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं. आयोजन समिति ने क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेने और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी टीम का पंजीकरण कराने की अपील की है. समिति ने स्पष्ट किया है कि 16 टीमों की संख्या पूरी होने के बाद इंट्री बंद कर दी जाएगी.
आयोजन समिति में ये लोग शामिल
प्रतियोगिता का आयोजन सिद्धू-कान्हू युवा खेल क्लब, मुरकुंडा पंचायत, गुमला की ओर से किया जा रहा है. आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय सर हैं. सचिव जयदीप कर और कोषाध्यक्ष बालिंद्र सर हैं. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमेश सर, सुनील खड़िया, विजय खड़िया, शिवम, कुंदन, अनिल, शिवचरण, भादवा, लक्की, निरोज और संदीप शामिल हैं. टीमों की इंट्री और प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए आयोजन समिति ने संपर्क नंबर जारी किया है. फोन-पे के माध्यम से इंट्री 8674942894 (अजय सर, मुरकुंडा) पर करायी जा सकती है. वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय सर से 7903875434 पर संपर्क किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










