दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गये

दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गये
कामडारा : प्रखंड क्षेत्र की 19 वर्षीया एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपी धरनापुर निवासी हिलारियुस धनवार व निकोदिम तिर्की को कामडारा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताते चलें कि बीते मंगलवार को पीड़िता घर के बगल स्थित तालाब से स्नान कर लौट रही थी.
इसी बीच उपरोक्त दोनों आरोपियों ने पीड़िता को पकड़ लिया. उसका मुंह बंद कर चट्टान के पास ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धकमी दी.
अगले दिन बुधवार को पीड़िता ने कामडारा थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. तब कामडारा पुलिस ने छापामारी कर दोनों आरो��ियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










