गुमला उपायुक्त ने संयुक्त बैठक सह चुनाव पाठशाला का जायजा लिया

जांच करते डीसी | Prabhat Khabar Network
गुमला डीसी दिलेश्वर महत्तो ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
गुमला. भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड से प्राप्त निर्देश के आलोक में मंगलवार को गुमला जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की संयुक्त बैठक सह चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सार्वजनिक रूप से वाचन किया गया. साथ ही अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा किया गया.
इस दौरान उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो द्वारा सदर एसडीओ राजीव नीरज एवं नप पदाधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया. अधिकारियों द्वारा गुमला शहरी क्षेत्र स्थित लुथेरान हाईस्कूल एवं लुथेरान मिडिल स्कूल परिसर में स्थापित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वहां संचालित चुनाव पाठशाला एवं बीएलओ-बीएलए-2 बैठक की गतिविधियों का जायजा लिया.
उपायुक्त ने बूथ स्तरीय अधिकारियों को एसआईआर प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया. कहा कि यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान से वंचित न रहे. उपायुक्त ने सभी पात्र भारतीय नागरिकों, मतदाताओं एवं संबंधित हितधारकों से सक्रिय सहयोग करने की अपील की, ताकि जिले में शत-प्रतिशत त्रुटिरहित एवं सफल मतदाता सूची तैयार की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










