Gumla: बाइपास सड़क पर स्ट्रीट लाइट की कमी से अंधेरा, रात में आवागमन में परेशानी - हादसे और अपराध का डर

Updated:
विज्ञापन

बाईपास सड़क में अंधेरा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला बाइपास पर रात में रोशनी की कमी से राहगीरों को परेशानी हो रही है। अंधेरे के कारण दुर्घटना और अपराध का डर बना हुआ है।

विज्ञापन

गुमला. शहर की बाइपास सड़क पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से रात में राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. उर्मी चौक के पास केवल हाइमास्ट लाइट लगी हुई है, जबकि बाइपास के अधिकांश हिस्से में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है.

विज्ञापन

अंधेरे के कारण दुर्घटना की आशंका

शाम होते ही बाइपास सड़क का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब जाता है. इससे पैदल चलने वाले लोगों और बाइक सवारों को सड़क पर आवागमन करने में परेशानी होती है. अंधेरे के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. खासकर सड़क के सुनसान हिस्सों में लोगों को सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है.

सुनसान हिस्सों में आपराधिक घटनाओं का डर

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइपास सड़क पर रात में वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन पर्याप्त रोशनी नहीं होने से सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है. वहीं, सुनसान हिस्सों में आपराधिक घटनाओं का डर भी लोगों को सताता है.

नियमित अंतराल पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

स्थानीय लोगों ने एनएच विभाग और संबंधित विभाग से बाइपास के विभिन्न स्थानों पर नियमित अंतराल पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होने से रात में आवागमन आसान होगा और सड़क की सुरक्षा भी बेहतर होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola