ePaper

आदिवासी उलगुलान महारैली आज, पांच मार्गों से शामिल होंगे आदिवासी

Updated at : 30 Oct 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी उलगुलान महारैली आज, पांच मार्गों से शामिल होंगे आदिवासी

आदिवासी उलगुलान महारैली आज, पांच मार्गों से शामिल होंगे आदिवासी

विज्ञापन

गुमला. आदिवासी उलगुलान महारैली आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक गुरुवार को परवमीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में हुई. बैठक में विभिन आदिवासी जनजाति संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में 31 अक्तूबर को परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित उलगुलान महारैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. बताया कि महारैली में शामिल होने के लिए समाज के लोग शहर के पांच मार्गों से पहुंचेंगे. पालकोट रोड से आने वाले सरना सम्मेलन मैदान, जशपुर रोड से आने वाले पर्यटक भवन, सिसई रोड से आने वाले संत पात्रिक मैदान, लोहरदगा रोड से आने वाले बस डीपो व बांसडीह रोड से आने वाले जिला स्कूल मैदान के पास जमा होंगे और जुलूस की शक्ल में नारा लगाते हुए स्टेडियम के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे. बैठक में होशियना तिर्की, सुधीर कुजूर, दिलेश्वर लोहरा, जगरनाथ उरांव, सोमनाथ उरांव, एरेनियुस मिंज, नेलसन भगत, रामचंद्र उरांव, दीपक साहू, सलीम टोप्पो, जितेश मिंज, हितेश्वर भगत, सुबोध उरांव, सेतकुमार एक्का, सुरेंद्र उरांव, गणेश उरांव, वरुण उरांव, रोशन मिंज, फूलमनी देवी, सोनो मिंज, शांति मिंज, रती उरांव, नीमा कुमारी, मंजू कुमारी, चांदनी कुमारी, आनंद केरकेट्टा, आलोन तिर्की, अमन रोहित कुजूर सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola