महिला ने मारपीट, प्रताड़ना व रुपये छीनने का लगाया आरोप

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2026 9:43 PM

विज्ञापन

महिला ने मारपीट, प्रताड़ना व रुपये छीनने का लगाया आरोप

विज्ञापन

गुमला. शहर में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब दो रिश्तों के बीच उलझी एक महिला ने अपने पूर्व लिव इन पार्टनर पर मारपीट, प्रताड़ना और रुपये छीनने का आरोप लगाया. जानकारी के अनुसार रायडीह थाना के डुमरटोली निवासी फुल सुंदरी कुमारी की पहली शादी सदर थाना के जोराडांड़ निवासी मिनाज नामक युवक से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी. दोनों करीब चार साल तक साथ रहे और इस रिश्ते से एक बच्चा भी है. बाद में फुल सुंदरी मिनाज को छोड़ कर गम्हरिया निवासी अजय महली के साथ रहने लगी. बताया जा रहा है कि दोनों लगभग छह से सात वर्षों तक लिव इन रिलेशन में रहे और उनसे भी एक बच्चा है. फुलसुंदरी ने आरोप लगाया है कि अजय महली अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और जान से मारने व छोड़ने की धमकी देता था. उसने बताया कि करीब एक साल पहले अजय ने पिटाई कर उसका हाथ तक तोड़ दिया था. लगातार प्रताड़ना से तंग आकर वह चार दिन पहले फिर से अपने पहले पति मिनाज के पास लौट आयी. गुरुवार की देर शाम फुल सुंदरी मिनाज के साथ शहर में बर्तन खरीदने आयी थी. महिला का कहना है कि उसके पास करीब 10 हजार रुपये थे. इस दौरान काफी देर से पीछा कर रहे अजय महली ने सदर थाना के समीप अचानक उसके हाथ से रुपये झपट फरार हो गया. इसके बाद फुलसुंदरी सदर थाना पहुंच पूरे मामले की लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की. वहीं अजय महली का कहना है कि फुल सुंदरी उसके साथ रहेगी या नहीं, इसका फैसला गांव के दरबार में होगा. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola