गंगा जमुना तहजीब व नवागढ़ बखरी की परंपरा जीवित

मजान के पवित्र माह में गंगा जमुना तहजीब व नवागढ़ बखरी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गांव के समाजसेवी व गांव के प्रबुद्ध विनय कुमार लाल ने नवागढ़ पतराटोली जामा मस्जिद में इफ्तार की व्यवस्था की.
रायडीह. रमजान के पवित्र माह में गंगा जमुना तहजीब व नवागढ़ बखरी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गांव के समाजसेवी व गांव के प्रबुद्ध विनय कुमार लाल ने नवागढ़ पतराटोली जामा मस्जिद में इफ्तार की व्यवस्था की. रविवार को संध्या भोज का प्रबंध कर रोजादारों को अपने हाथों से भोजन परोस कर पवित्र रमजान माह का अदब करने व ईद पर्व की ढेर सारी बधाई व शुभकामना दी. नवागढ़ पतराटोली बखरी की परंपरा है कि प्रत्येक वर्ष पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों के लिए इफ्तार व भोज की व्यवस्था की जाती है. आपस में सभी लोग गंगा जमुना तहजीब के साथ मिलकर भोज कर आपसी भाईचारा को बढ़ाते हुए मिसाल कायम करते हैं. इस अवसर पर नवागढ़ पतराटोली जामा मस्जिद के इमाम हाफिज व कारी इमाम अनवर को भाजपा नेता विनय कुमार लाल द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. वहीं अंजुमन के सदर हाफिज जहीरउद्दीन हबीबी, सेक्रेट्री तस्लीम खान, गुलाम सरवर व असरफ राय लालो ने विनय कुमार लाल की पगड़ी पोशी करते हुए शॉल व फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया. विनय कुमार लाल ने कहा कि पवित्र रमजान महीना इबादत करने का महीना है. उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया. साथ ही नशापान, गलत कामों से परहेज करने की सलाह दिया. बड़े छोटे को माता पिता का अदम इज्जत करने पर जोर दिया. वहीं अपने बच्चों को रिश्तेदारी की भूमिका में उतारने का सलाह दिया. मौके पर मोहम्मद कुर्बान, गुलाम सरवर, अशरफ राय लालो, सरफराज आलम, आफताब आलम, तैयब खान, अरसद मलिक, शेख अख्तर, वसिम हक, अफरीदी राय, महबूब आलम, आकिब खान, जावेद राय, शेख असलम, आदिल राय, आतिफ खान, परवेज खान, तबरेज खान, मकसूद खान सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




